रविवार, 5 नवंबर 2017

>p<
खरीफ फसल-अरहर
 कीट प्रबंधन -अरहर



कीटहेलीकोवरपा आर्मीजेरा
प्रचलित नामफल्ली भेदक

क्षति
  • छोटी इल्लियां पौधे के हरे भाग को खाती है।
  • बड़ी इल्लियां फूलों के भाग, फूल पत्तियां एवं फल्लियों को खाती है।
  • फल्लियों के बाहरी भाग को खाने से छेद हो जाते है जिससे इल्लियां अन्दर जा कर दानों को भी खा लेती है।
आई.पी. एम. 
  • प्रतिरोधक किस्में जैसे आई.सी.पी. एल. 1, 2,269,332,187-1,84060, आई.सी.पी. 1811-ई.3 , 1903-ई.1,5036, 3615, 10466,पी.डी.ई.45-2 एवं एम.ए.-2 इत्यादि का उपयोग करें।
  • उत्तर भारत में फल्ली भेदक संवेदनशील क्षेत्रों में बहार किस्म को उगाए।
  • कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त समय पर बोनी करें।
  • कम अवधि वाली किस्मों पर फल्ली भेदक का आक्रमण नहीं हो पाता है।
  • जल्दी पकने वाली अरहर की किस्मों को मूंग के साथ अन्तरवर्तीय फसल के रूप में लेने से फल्ली भेदक का आक्रमण कम होता है।
  • खेत से खरपतवारों को हटाए।
    फेरोमोन प्रपंच का उपयोग करें।
  • फली भेदक इल्ली हेतु हेलिकोवर्पा एन.पी.वी. का 650 इल्ली समतुल्य घोल प्रति हेक्टर की दर से चिपचिपे पदार्थ जैसे टिपोल 0.1 प्रतिशत तथा गुड 0.5 प्रतिशत मिलाकर कीट के अण्डे एवं इल्लियों की छोटी अवस्था पर ही छिडकाव करें ।
नियंत्रण
  • फल्ली भेदक के लिए आर्थिक क्षति स्तर 2 इल्लियां प्रति 0.5 वर्ग मीटर है।
  • कोई भी कीटनाशक का उपयोग 50 प्रतिशत फूल आने की अवस्था में करें और 10-15 दिन बाद नीम सत का छिड़काव करें।

कीटएग्जीलासटिस एटोमोसा 
प्रचलित नामअरहर पिच्छ की शलभ
क्षति
  • इल्लियां कलियों को खाती है।
  • कलियों को खाने से छेद हो जाते है तथा इल्लियां दाने खा लेती है।
  • इल्लियां दानों के अन्दर मल त्यागती है जिससे फंफूद हो जाती है।
आई.पी. एम. 
  • कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार उपयुक्त समय पर बोनी करें।
  • जल्दी पकने वाली अरहर की किस्मों को मूंग के साथ अन्तरवर्तीय फसल के रूप में लेने से पिच्छ शलभ का आक्रमण कम होता है।
  • स्वच्छ खेती करें।
नियंत्रण
  • पिच्छ की शलभ के लिए आर्थिक क्षति स्तर 5 इल्ली प्रति 10 पौधे है।
  • 50 प्रतिशत फूल आने पर कोई भी उपयुक्त कीटनाशी का छिड़काव किया जा सकता है।
  • 36 ई.सी. मोनोक्रोटोफॉस का 1 लीटर/ हे. की दर से छिड़काव करें।

कीटक्लेवीग्रेल्ला जिब्बोसा 
प्रचलित नामफली बग (मत्कुण )
क्षति
  • कीट की वयस्क एवं शिशु अवस्था सबसे ज्यादा हानिकारक है।
  • कीट तने से रस चूस लेता है।
  • उपज में कमी आती है तथा दानों का आकार छोटा हो जाता है।
आई.पी. एम. 
  • प्रतिरोधक किस्में उगाए।
  • स्वच्छ खेती करें।
  • फसल चक्र अपनाए।
नियंत्रण निम्नलिखित कीट नाशकों में किसी एक का छिड़काव करें।
  1. द्ममोनोक्रोटोफॉस 40 ई.सी. 1.25 लीटर/ हे की दर से
  2. फेनीट्रोथीओन 50 ई.सी. 1 लीटर/ हे. की दर से
  3. उपरोक्त कीटनाशकों का छिड़काव 600-625 लीटर पानी के साथ करें।
  4. यदि कीटों का प्रकोप कम न हो तो 15 दिन के अन्तराल से पुन:छिड़काव करें।
     

कीटमेलेनएग्रोमाइजा आबटयूसा 
प्रचलित नामफली मक्खी
क्षति
  • यह मक्खी दानों को खाती है।
  • ये दानों में छेद करके उनमें सुरंग बना देती है।
  • क्षतिग्रस्त दाने पकते नहीं है और उनमें कवक उत्पन्न हो जाती है।
  • संक्रमित दाने अपनी अंकुरण क्षमता खो देते है।
आई.पी. एम.
  • प्रतिरोधक किस्में जैसे आई.सी.पी.एल. 6, आई.सी.पी. 1903, 7941 ई-1, 7946 ई-1, 7176-5,8094-2-एस 2, 802-5-51 पी.डी.सी. 37-3 एवं एम.ए.आई. का उपयोग करें।
  • ज्वार, मक्का एवं मूंगफली के साथ अन्तरवर्तीय फसल लें।
नियंत्रण
  1. 50 प्रतिशत फूल आने पर कोई भी कीटनाशक का उपयोग करें। और 10-15 दिन बाद नीम सत का उपयोग करें।

कीटएफिस क्रेसीवोरा  
प्रचलित नाममाहू
क्षति
  • कीट के वयस्क एवं शिशु पौधे के कोमल हिस्सों से रस चूसते है।
  • छोटी फल्लियां क्षतिग्रस्त हो जाती है।
आई.पी. एम. 
  • समय पर बोनी करें।
  • अधिक नत्रजन का उपयोग न करें।
     
नियंत्रण
  • 25 ई.सी. मिथाइल डेमाटोन 300 मि.ली./ हे की दर से 600-700 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।
  • 250 लीटर/ हे फास्फोमिडॉन का छिड़काव 650-700 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।
     

कीटमाईलाबिस पश्चूलेटा  
प्रचलित नामब्लिस्टर बीटल
क्षति-
आई.पी. एम
  1. ब्लिस्टर बीटलं की विभिन्न अवस्थाओं को प्रारंभ में ही हाथों से एकत्रित कर नष्ट करें ।
नियंत्रण
  • 50 डब्लू.पी. कार्बारिल 1.25 कि.ग्रा./ हे. की दर से छिड़काव करें।
  • उपरोक्त छिड़काव 600 से 625 लीटर पानी में मिलाकर करें।
कीटबग विविल  
प्रचलित नामबग विविल
क्षति-
आई.पी. एम-
नियंत्रण
  • 40 ई.सी. ट्राईलोफॉस 700 मि.ली
  • उपरोक्त कीटनाशक 600-700 लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।

कीटकाऊ बग  
प्रचलित नामकाऊ बग
क्षति-
आई.पी. एम-
नियंत्रण
  • 25 ई.सी. क्वीनालफॉस 750-800 मि.ली. की दर से छिड़काव करें।
    या
    40 ई.सी. ट्राईजोफॉस 750 मि.ली. की दर से छिड़काव करें।
  • उपरोक्त छिड़काव होलो कोन नोजल के द्वारा 600-700 लीटर / हे. पानी के साथ करें।


कीटहेलीकोवरपा  
प्रचलित नामहरी फल्ली भेदक
क्षति-
आई.पी. एम-
नियंत्रण-

कीटएम्पोस्का केरी  
प्रचलित नामफुदका
क्षति-
आई.पी. एम. 
  • पोटॉश एवं फास्फोरस की अनुमोदित मात्रा का उपयोग करे।
नियंत्रण-

कीटइकोस्मा कृटिका  
प्रचलित नामलीफ वेवर
क्षति-
आई.पी. एम. -
नियंत्रण-
>p<

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

techno mangal ष्कयज़क्ष्कययल जजिजयस्कयस्कदुकद क्यस्क6