गुरुवार, 9 मार्च 2017



 रोग प्रबंधन - कपास


















रोग
आल्टेनेरिया लीफ स्पॉट
हिन्दी नाम
आल्टेनेरिया पत्ती धब्बा


कारक जीवाणु
आल्टेनेरिया मेक्रोस्फोरा
लक्षण एवं क्षति
  1. पत्तियों पर बेंगनी किनार वाले छोटे भूरे गोल धब्बे दिखाई देते है।
  2. पुरानी पत्तियों पर बेजान धब्बे होते है जो समकेन्द्रीय वृत्त बनाते हैं।
  3. बहुत से धब्बे मिलकर बड़े ऊतकक्षयी क्षेत्र बना लेते है।
  4. नमी युक्त मौसम में धब्बे सूटी ब्लेक बनते तथा पत्तियां समय पूर्व गिर जाती हैं ।
  5. पत्तियों का शिरा और गोला गोलाकार बेंगनी धब्बों से संक्रमित हो जाते है।
 नियंत्रण
  1. 2.5 ग्राम मेनकोजेब या 3 ग्राम प्रति लीटर कॉपर ओक्सीक्लोराइड चार से पांच बार 15 दिन के अंतराल में छिड़के।
    आई.पी. एम
आई.पी. एम
  1. अम्ल उपचारित, प्रमाणित, प्रतिरोधित बीजों का उपयोग करें।
  2. सस्य क्रियायें जैसे खेत तैयारी,बीज दर, उर्वरक की मात्रा आदि उपायों को अपनाए।
  3. अंतिम चुनाई के बाद अवशेषों को नष्ट करें।
  4. फसल की सामान्य अवधि न बढ़ाए और पुराने ठुठों को अलग कर दे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

techno mangal ष्कयज़क्ष्कययल जजिजयस्कयस्कदुकद क्यस्क6